गुरुवार की शाम गोड्डा मंडल कारा(जेल) में छत से गिरने के कारण एक आरक्षी गिर कर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उसका प्राथमिक इलाज हुआ। घायल का नाम जिया लाल टुडू है। वो जेल में ही रहते है। घटना की जानकारी के बाद उसके घरवाले भी पहुँच गए। पाँव में बड़ा सा जख्म है इसीलिए उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।