भभुआ: सीवों गांव में पशु चारा घर में रखने के विवाद को लेकर पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 21, 2025 सीवों गांव में पशु चारा घर में रखने के विवाद को लेकर पिता पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यह घटना शनिवार को लगभग 2:30 बजे की बताई गई। जो भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव निवासी स्वर्गीय बल्ली सिंह के 38 वर्षीय पुत्र राजेंद्र सिंह तथा इनका पुत्र रिशु कुमार बताया जाता है। वही घायल पिता पुत्र को सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।