बागपत: मवीकलां टोल प्लाजा के निकट कार में ट्रक की टक्कर के बाद ट्रक चालक के साथ की गई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Baghpat, Bagpat | Sep 28, 2025 रविवार की सुबह करीब आठ बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में मवीकलां टोल प्लाजा के निकट कार में ट्रक की टक्कर लगने पर कार सवार युवक ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर कोतवाली बागपत प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।