छठ पूजा का महापर्व शनिवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। पूजा के लिए व्रत्ती महिलाओं ने पूरे दिन तैयारियां की। इज्जतनगर रेलवे कैटीन बाजार में शाम को काफी रौनक बढ़ी। शहर के साथ ही आसपास जिले के पूर्वांचलवासी भी पूजा सामग्री के साथ ही व्रत में खाने का सामान और फल लेने के लिए पहुंचे।