ज्ञानपुर: गोपीगंज में पावर हाउस के सामने सर्विस रोड पर भारी जल भराव, आवागमन में हो रही परेशानी
गोपीगंज में पावर हाउस के सामने हाईवे की दोनों सर्विस रोड पर भारी जल भराव के हालात बने हैं। बारिश के बाद हुए जल भराव की वजह से आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है। इस इलाके में कई अस्पताल भी हैं, जिससे मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई है।