केिशनपुर: किशनपुर थाना पुलिस ने NH-27 पर कोशी ढाबा के पास से 75 कार्टून शराब से भरा कार और मोबाइल ज़ब्त किया, कारोबारी फरार
एन एच 27 पर समकालीन अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान 28 जनवरी कि शाम समय करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार कार कोसी टोल प्लाजा के तरफ से आते हुए दिखाई दिया जिसे टोर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक घना कोहरा का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर अपनी गाड़ी लेकर भपटियाही की और भागने लगे वाहन में चालक के अतिरिक्त एक और लोग सवार थे।