हरदोई: पत्नी की गला दबाकर हत्या कर थाने पहुंचा पति, पत्नी एक युवक के साथ गई थी, लौटने पर पति के साथ रहने लगी थी
हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में कथित तौर पर प्रेमी के साथ गई विवाहिता के वापस घर आने पर पति से विवाद होने लगा। शुक्रवार देर शाम विवाद के दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सीधे थाने पहुंच गया। यहां पुलिस को पत्नी की हत्या कर देने की जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।आरोपी हिरासत में है।