हज़ारीबाग: दुबई में घायल मजदूर दशरथ महतो की हुई वतन वापसी
दुबई में काम के दौरान आंख में गंभीर चोट लगने वाले हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी दशरथ महतो आखिरकार वतन लौट आए हैं। शानक्सी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हुए 6 सितंबर 2025 को वे हादसे का शिकार हुए थे। सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील करने के बाद सरकार के हस्तक्षेप से कंपनी ने बकाया मजदूरी और इलाज का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया।