मुलाना: धीन गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुसा, दो युवकों की हुई मौत; केस दर्ज
Mulana, Ambala | Apr 12, 2024 गांव फतेहपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि धीन गांव में बीती शाम उसका बेटा सुनील अपनी दुकान में काम कर रहा था, तभी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। दुकान में बैठे सुनील व जितेंद्र गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।