महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम 4 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला बिहार के मुंगेर की रहने वाली बताई जा रही है। वही मृतक महिला बिहार के जमालपुर मुंगेर से अपनी बेटी के घर महाराजपुर आई हुई थी जहां शुक्रवार को अपने घर वापस जाने के लिए महाराजपुर रेलवे स्टेशन पहुंची हुई थी।