शाहगंज: पट्टीनरेन्द्रपुर में बिजली के खम्भे से टकराई बाइक, एक युवक की हुई मौत
सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियन्त्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गयी,जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।सरकारी एम्बुलेंस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।