अरवल: बेलसार सूर्यमंदिर के पास यात्रियों से भरा ऑटो नहर में पलटा, ग्रामीणों की मदद से यात्री बाल-बाल बचे
Arwal, Arwal | Oct 5, 2025 बेलसार सूर्यमंदिर के पास एक बड़ा हादसा हुआ जब एक सवारी लदा ऑटो नहर में पलट गया। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से सभी यात्री बाल-बाल बच गए। कुछ सवारी घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेलसार के मुन्ना पाठक एकरौंजा श्राद्ध कर्म कराकर पूरे परिवार के साथ गांव लौट रहे थे तभी यह घटना घटी।