पाटन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ के वालरिया वाली नाकी तालाब में डूबने से 44 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान रूप सिंह पुत्र हामजी भाभोर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रूप सिंह शनिवार को घर से तालाब में नहाने गया था, जहां अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पाटन थानाधिकारी रूपलाल खराड़ी मय जाब्ता मौके पर पहुंचा।