मिडिया सेल बागपत ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल एवं एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने तहसील खेकड़ा पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनता की समस्याओं की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की तथा शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी व प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।