सिराथू: घर की बड़ी बहू बुजुर्ग सास ससुर को कर रही परेशान, बुजुर्ग दम्पत्ति ने थाना कोखराज में की है शिकायत
कोखराज गांव के रहने वाले बुजुर्ग फकीरे लाल अपनी पत्नी के साथ थाना कोखराज शुक्रवार दोपहर को पहुंचे थे।पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहू सीमा देवी बाहरी लोगों को और रिश्तेदारों को घर में बुलवाती है आपत्ति करने पर उसे धमकी दे रही है। पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।