फिरोज़ाबाद: थाना जसराना क्षेत्र पाढम चौकी रोड खड़ीत पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंदा, हुई मौत
थाना जसराना क्षेत्र मुस्तफाबाद निवासी करीब 35 वर्षीय अतुल पुत्र भीष्मपाल सिंह एटा रोड स्थित किसी होटल पर काम करता था। बीती रात काम करके बाइक द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान थाना जसराना क्षेत्र पाढम चौकी रोड खड़ीत पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।