सहसपुर लोहारा: शासकीय और निजी चिकित्सालयों में समन्वय स्थापित करने CMHO कार्यालय में बैठक संपन्न,समन्वय स्थापित कर कार्य के दिए निर्देश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल राज की अध्यक्षता में कबीरधाम जिले के निजी चिकित्सालयों एवं IMA सदस्यों की बैठक का आयोजन आज CMHO कार्यालय मे आयोजित किया गया। बैठक का प्रमुख उद्देश्य शासकीय व निजी चिकित्सालयो के मध्य समन्वय स्थापित कर सुचारू रूप से संचालन करना तथा निजी चिकित्सालय से सहयोग प्राप्त करने तथा उनके शिकायत सुझाव को लेकर बैठक किया गया।