हज़ारीबाग: वार्ड 22 दक्षिणी शिवपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी घट सकती है बड़ी घटना
बिजली विभाग की लापरवाही सालो से देखी जा रही है और इसी लापरवाही का नतीजा से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिससे मोहल्लेवासियों की जान माल का भारी नुकसान हो सकता है। मामला दक्षिणी शिवपुरी के माला कॉटज के पास बिजली के पोल नंबर 141 से 143 तक नंगी तार का है, बताते चले की जो तार लगा है वह काफ़ी जर्जर और सैकड़ो जगह से जोड़ा हुआ है।