लोहाघाट: विकासखंड लोहाघाट के खूना बोरा में तीन दिवसीय मां पूर्णागिरि महोत्सव का शुभारंभ हुआ
रविवार को महोत्सव समिति के नवीन सिंह बोहरा की अध्यक्षता में महोत्सव का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे मानेश्वर मंदिर के मठाधीस धर्मराजानंद पुरी, ग्राम प्रधान विनीता बोहरा और बीडीसी सदस्य राजेन्द्र बोहरा ने किया गया। पुरोहित सुरेश चन्द्र उप्रेती ने पूजा अर्चना संपादित की। शुभारंभ में महिलाओं ने नंगे पैर कलश यात्रा निकाली।