हाथरस: गांव गुमानपुर में घरेलू विवाद को लेकर 2 चाचा को भतीजे ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने घायलों का कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गुमानपुर में दो चचाओं के साथ घरेलू विवाद को लेकर भतीजे ने मारपीट कर दी। भतीजे द्वारा की गई मारपीट में दोनों चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली चंदपा पुलिस ने शिकायत पर दोनों घायल चाचाओं का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली चंदपा पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।