बांदा: भगवती प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया
Banda, Banda | Dec 11, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत भगवती प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं नें शहर के झंडा चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरुक किया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने आयोजित कार्यक्रम मे छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से अवगत कराया है।