नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत सचिवालय एवं बाघाडीह गांव में रविवार की दोपहर करीब एक बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने उपस्थित लोग