थावे: जगमलवा गांव से निकली भव्य कलश यात्रा, तालाब से जल भरकर मंदिर पहुंची महिलाएं, पूजा शुरू
थावे थाना क्षेत्र के जगमलवा गांव स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व शुक्रवार की दोपहर मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने तालाब से जल भरने के बाद वापस मंदिर परिसर पहुंची। जहां पूजा अर्चना शुरू किया गया।