सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर सांतो के ग्रामीण शुक्रवार को लगभग 12 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।