वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत गंगापुर में होलिका दहन को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद प्रशासन की सूझबूझ से शांत हो गया। सोमवार देर रात लगभग 11 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आपसी सहमति के बाद होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।