कोलारस: गोंघारी से मां निहाल देवी के दरबार के लिए भव्य चुनरी यात्रा रवाना हुई
शिवपुरी जिले के कोलारस जनपद के गोंघारी गांव से सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तिमय माहौल में 151 मीटर भव्य चुनरी यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह चुनरी यात्रा गोंघारी गांव से मां निहाल देवी के दरबार के लिए रवाना हुई। सुबह से ही गांव में भक्तों का तांता लगा रहा। जगह-जगह माता के जयकारों के साथ भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया।