बरेली: नेकपुर गोटिया निवासी महिला ने गुस्से में खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नेकपुर गोटिया की रहने वाली 25 वर्षीय अनीता ने बताया घर में मामूली कहासुनी के बाद उसको गुस्सा आ गया था जिसमें उसने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसको एंबुलेंस के जरिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है हालत नाजुक बताई जा रही है घटना कल देर रात की है