नुआंव थाना क्षेत्र के बिंद पुरवा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 65 पीस शराब के साथ एक महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने महिला को रविवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नुआंव थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार महिला बिंदा देवी पति संतोष बिंद ग्राम सातों एवती की बताई जाती है।