दीपावली का त्योहार पूरे प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सोमवार की रात विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद का वितरण किया व दीपावली की बधाई दी। परंपरा के अनुसार दीपावली की शाम ग्रामीण अपने अपने घरों पर हुक्का पाती भी खेलें। इसके बाद बड़ों को प्रणाम कर उनका आर्शीवाद लेते दिखें।