अमरोहा: गांव कैलसा बॉर्डर में जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Amroha, Amroha | Apr 24, 2024 पदम सिंह के घर पर 22 अप्रैल की रात को करीब 9:00 बजे 15 से 20 लोगों ने हमला कर दिया था। तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की थी जिसमें परिवार ने छुपाकर जान बचाई थी। पदम सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। देहात पुलिस ने आज रवि पुत्र यशवीर सिंह निवासी गांव रजाकपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।