कानपुर: सचेंडी थाना क्षेत्र में मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की हुई मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी
सचेंडी में बुधवार सुबह 7 बजे शौच के लिए घर से निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बीते चार माह पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। युवक की मौत की खबर से पत्नी बेसुध हो गई। थाना प्रभारी ने बुधवार 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।