बुढार थाना क्षेत्र के सरफा फूल के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में धनपुरी निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बाइक से जमुई जा रहा था। हादसे में कार-बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर वाहन जब्त किए और जांच शुरू की।मामले में शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है।