उन्नाव जनपद के थाना हसनगंज क्षेत्र के धौरा गांव में एक चलती आटा चक्की के पट्टे में फंसकर 13 वर्षीय किशोर सरस रावत की दर्दनाक मौत हो गई,वहीं घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस में मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चारी शव को भेज दिया,मृतक किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है