बांका: सोंनडीहा गांव में ज़मीन विवाद में महिला के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाने
Banka, Banka | Sep 15, 2025 सोनडीहा गांव में जमीन विवाद में महिला बेबी देवी पति पुरुषोत्तम यादव और पिंकी कुमारी के साथ गांव के ही दिनेश यादव लव कुश कुमार आदि के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट किया गया। घटना के बाद पीड़िता बेबी देवी और पिंकी कुमारी सोमवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।