ईसागढ़ तहसील के ग्राम धुर्रा में गुरुवार को शाम लगभग चार बजे भारतीय किसान संघ ग्राम समिति द्वारा गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम जी और गौ माता की आरती व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला ।