मोरंगा पंचायत अंतर्गत घोड़ामुर्गा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार की शाम 4 बजे समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधानसभा के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के सुपुत्र, प्रशांत महतो. JLKM जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र मंडल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रशांत महतो ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।