बासुकीनाथ भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरटोपी मोड़ के पास गुरुवार 9:00 बजे बासुकीनाथ की ओर से नोनीहाट की ओर जा रही मोटरसाइकिल का अचानक संतुलन बिगड़ गया,इस घटना में बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।ग्रामीणों के द्वारा निजी वाहन टोटो से घायल को उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।घायल बांका का बताया जाता है।