खुर्जा: पददम की पुलिया पर राशन डीलर के यहां उतरा खराब गेहूं, जांच के लिए पहुंची पूर्ति निरीक्षक
खुर्जा नगर में पददम की पुलिया पर राशन डीलर के यहां राशन का खराब गेहूं उतर गया जिसके कारण राशन डीलर द्वारा राशन का वितरण नहीं किया गया, शिकायत के बाद पूर्ति इंस्पेक्टर प्रीति सिंह मौके पर पहुंची और जांच की तो पाया कि लगभग सभी बोरियों में राशन वितरण का गेहूं खराब निकला, पूर्ति निरीक्षक जांच के लिए लगभग 10:00 बजे मौके पर पहुंची।