गिरिडीह: क्षत्रिय कल्याण समाज के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता कृष्णा सिंह ने कोलडीहा स्थित सुभाष पब्लिक स्कूल में की प्रेसवार्ता
क्षत्रिय कल्याण समाज के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता कृष्णा सिंह ने कोलडीहा स्थित सुभाष पब्लिक स्कूल में एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के माध्यम से इन्होंने 3 सितंबर को मीडिया के माध्यम से भोला सिंह के द्वारा दिए गए बयान का खंडन किया। भोला सिंह ने एक बैठक के दौरान मीडिया को बयान दिया था कि कृष्णा सिंह क्षत्रिय कल्याण समाज गिरिडीह के संगठन में किसी पद पर नहीं है।