बरेली के राजपुर कला निवासी छात्र उमंग वर्मा 4 दिसंबर को कॉलेज जाते समय बस से उतरते ही हादसे का शिकार हो गया। आरोप है कि चालक ने तेज रफ्तार में बस बढ़ा दी, जिससे छात्र गिरकर पहिये के नीचे आ गया और दूर तक घसीटता रहा। उसे सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पैर में दो जगह फ्रैक्चर मिला। पिता ने थाना कैंट में FIR दर्ज करने की मांग की है।