गयाजी के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठी दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक और खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है