टिब्बी के राठी खेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री में आगजनी के मामले में शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ वार्ता हुई जिसमें आंदोलन को लेकर सहमति बनी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित वार्ता में एडीजीपी वीके सिंह, आईजी बीकानेर हेमंत शर्मा, जिला कलेक्टर खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक हरिशंकर सहित सादुलशहर विधायक गुरबीर बराड़ और भाजपा नेता और किसान नेता मौजूद रहे।