गिधौर: मोहली पेट्रोल पंप के पास पिस्तौल दिखाकर किराना दुकानदार से ₹12 हजार की छिनतई, वारदात सीसीटीवी में कैद
Gidhaur, Jamui | Mar 5, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र मोहली पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर किराना दुकानदार से 12 हजार रुपये की छीनतई कर ली। घटना की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार रूपेश कुमार ने गिद्धौर थाना में लिखित शिकायत दी है। उक्त जानकारी पीड़ित ने गुरुवार को 7 बजे दी। उन्होंने बताया कि दुकान पर गिद्धौर निवासी राजा रावत और सचिन रावत ने मारपीट की।