माण्डलगढ़: मांडलगढ़ में नहाने के दौरान चार महिलाएं एनीकट में डूबी, सभी को सुरक्षित निकाला, मचा हड़कंप
मांडलगढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 2 बजे को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल एनीकट पर नहाने के लिए गई चार महिलाएं एक दूसरे को बचाने के प्रयास में डूब गई। बताया गया कि लोगों ने चारों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।