नवलगढ़ में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबोध स्कूल के नजदीक सड़क पर अचानक गौवंश आ जाने से पिकअप चालक को ब्रेक लगाने पड़े। पिकअप में टीन लदी हुई थी। अचानक ब्रेक लगाने से टीन फिसलती हुई सड़क पर बिछ गई। हादसे के दौरान पिकअप के आगे एक बाइक भी चल रही थी। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के बीच में गैप था।