फिरोज़ाबाद: श्रीराम कॉलोनी में निकला सांप, दो सिपाहियों ने सांप को पकड़ कर खेत में छोड़ा
नाग पंचमी के पावन अवसर पर श्रीराम कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रवी प्रजापति के घर में मंगलवार दोपहर 12 बजे क़रीबन अचानक एक सर्प प्रवेश कर गया। सांप को देखकर बच्चों और बड़ों में डर का माहौल बन गया। बच्चे घबराकर घर के अंदर जाने से इंकार करने लगे। वहां से गुजरते दो सिपाहियों ने बहादुरी दिखाकर पकड़ लिया।