साहिबगंज: पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले के सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी के तहत बैठक की। बैठक में पिछले माह में दर्ज हुए कांडों की समीक्षा करते हुए उसमें जल्द से जल्द प्रगति लाते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।