कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र में बालू गिट्टी व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मारी, सहरसा के अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Jul 19, 2025 सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में एक बालू गिट्टी व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल व्यवसायी को आनन - फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित व्यवसायी का नाम शायमल किशोर यादव है जो सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी के रहने वाले हैं.