बालाघाट: शहीद चंद्रशेखर एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान, स्व. रमणी
नेहरू स्पोर्टिंग क्लब बालाघाट द्वारा हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शहीद चंद्रशेखर एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर करीब 30 लाख की लागत से निर्मित स्व. रमणीकलाल त्रिवेदी दर्शक दीर्घा का लोकार्पण कलेक्टर मृणाल मीणा, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा और उद्योगपति सुधीर भाई त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।