महाराजगंज: महुअवा शुक्ल में जल निगम द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
शुक्रवार दोपहर 01:00 बजे लगभग पनियरा विकास खंड के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल में जल निगम द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगा है। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत 2 करोड़ 34 लाख 69 हजार रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी परिसर में जल निकासी के लिए जेएमसी संस्था द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बज